Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

बैंकॉक में भारत का गौरव बढ़ाएंगी भारती पाल

दिल्ली। भारत की युवा योग प्रतिभा भारती पाल चौथी यूएसएमएफ एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता 4 से 7 सितंबर तक बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित होगी, जिसमें 10 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। योगासन के क्षेत्र में अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से पहचान बनाने वाली भारती पाल के लिए यह अंतरराष्ट्रीय मंच बड़ी उपलब्धि है। वह एशिया-प्रशांत क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी। भारती पाल के चयन से परिवार, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों में उत्साह है। सभी को उम्मीद है कि वह अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत का तिरंगा ऊंचा करेंगी और देश का नाम रोशन करेंगी। योग के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारती पाल की भागीदारी भारत के लिए गर्व की बात है। उल्लेखनीय है कि दीनदयाल उपाध्याय आॅडीटोरियम में 27 दिसंबर को आयोजित यूवाईसएफ वर्ल्ड योगा कप 2025 में भारत की योग प्रतिभा बनी थीं भारती पाल। उन्होंने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर जूनियर बालिका वर्ग में खिताब जीता था। अब वे बैंकॉक में भारत का गौरव बढ़ाएंगी। भारती पाल के पिता का नाम सतवीर पाल तथा माता का नाम कविता पाल है। वे धर्मसिंह की सुपौत्री हैं जो सरूप नगर दिल्ली में रहते हैं। -जे.डी. पाल

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x