Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

बदायूं में मलूक नागर के खिलाफ प्रदर्शन, डीएम व एसपी को ज्ञापन

बदायूं। रालोद नेता व पूर्व सांसद मलूक नागर द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के खिलाफ की गई अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में यहां जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि मलूक नागर के खिलाफ सामाजिक विद्वेष फैलाने और मानहानि के तहत उचित कानूनी धाराओं में मामला दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों में प्रदीप पाल, टीटू पाल, रक्षपाल पाल पूर्व प्रधान, सुनीता पाल, मोदप्रकाश पाल, अर्जुन पाल, प्रशांत पाल, संजीव कुमार एडवोकेट, शिवम पाल, हरिओम पाल, प्रिंस पाल, विवेक मोहन पाल, प्रेम सिंह पाल, लक्ष्मण सिंह पाल, सतेंद्र पाल एडवोकेट आदि शामिल रहे। -प्रदीप पाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x