Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

पंजाब में दो परिवारों की 50 भेड़ें लूूटीं, पीड़ितों के पक्ष में बरखा राम ने उठाई आवाज

चंडीगढ़। लगभग 18 महीने के लंबे अंतराल के बाद 6 सितंबर की रात को फिर से गड़रिया भेड़ पालक घुमंतू कबीले के दो परिवारों की भेड़ों को डाकू लूटकर ले गए। रंगी राम और उनके भाई की लगभग 50 भेड़ों को मजरा/मजत गाँव (खरड़) के पास से डाकू डाका मारकर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही विमुक्त जाति वेलफेयर बोर्ड पंजाब सरकार के चेयरमैन बरखा राम ने 7 सितंबर को सुबह लगभग 4 बजे मजातु चौकी के एस.एच.ओ. को फोन करके जगाया और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद खरड़ के हलका प्रभारी से भी एस.एच.ओ. को फोन करवाकर मामले में तुरंत कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया। उन्होंने मोहाली के मेयर एवं विधायक के सुपुत्र सरदार सरबजीत से मुलाकात कर एस.एस.पी. के नाम शिकायत तैयार करवाई। एस.एस.पी. से मुलाकात करके इस मामले में सख्त कार्रवाई करवाने तथा लूटी गई भेड़ों को बरामद करवाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। बरखा राम ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल किसी एक परिवार की मदद करना नहीं, बल्कि गड़रिया भेड़-बकरी पालक घुमंतू समाज के हर परिवार के दर्द और तकलीफ को कम करना है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि एकजुट रहें, संगठित रहें और अपने समाज के हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़े रहें। -ब्यूरो

1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x