मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के आदेशानुसार जिलाधिकारी कार्यालय परिसर सहारनपुर में प्रस्तावित प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने जा रहे डॉ. सत्येंद्र पाल को पुलिस-प्रशासन ने घर पर ही नजरबंद कर दिया। डॉ. सत्येंद्र पाल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर जारी पोस्ट में बताया कि 6 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे शाहपुर पुलिस ने उन्हें उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया, जिसके कारण वह सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव हरेन्द्र मलिक तथा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के नेतृत्व में सहारनपुर जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि अगर इंसाफ की बात करने, सुनने और कहने पर सत्ता की ओर से पाबंदी लगाई जाती है तो इससे साफ है कि सरकार विपक्ष की आवाज से डर रही है। डॉ. सत्येंद्र पाल ने आगे दावा किया कि विपक्षी नेताओं को बार-बार नजरबंद कर डराने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन की आहट से सरकार भयभीत है। -शरद पाल
हाउस अरेस्ट किए जाने से भड़के डॉ. सत्येंद्र पाल, सरकार पर लगाए आरोप
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted