Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

योगासन खिलाड़ी भारती पाल ने थाईलैंड में जीता स्वर्ण पदक

दिल्ली। भारत की युवा योगासन खिलाड़ी भारती पाल ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित 4वीं यूवाईएसएफ एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। भारती पाल ने ट्रेडिशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बैंकॉक में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 7 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। थाईलैंड, मलेशिया, वियतनाम, श्रीलंका और बांग्लादेश सहित विभिन्न देशों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भारती पाल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से तिरंगे का मान बढ़ाया। भारती पाल ने पारंपरिक योगासन स्पर्धा में अद्भुत संतुलन, लचीलापन, एकाग्रता और शारीरिक नियंत्रण का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल करना भारती पाल के लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवार, प्रशिक्षकों, विद्यालय और पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। बैंकॉक की धरती पर भारती पाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का तिरंगा ऊँचा किया और दुनिया के सामने भारतीय योगासन की शक्ति एवं प्रतिभा का गौरवपूर्ण परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि के लिए स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट (रजि.) की ओर से महेश पाल एवं जे.डी. पाल ने बधाई दी है। हरिकमल दर्पण परिवार की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। -सम्पादक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x