फिरोजाबाद। ग्राम शांती निवासी रामबाबू बघेल के पुत्र, बीएसएफ बटालियन फिरोजपुर में देश की सीमा पर तैनात जांबाज जवान दिनेश बघेल के निधन के गम में उनकी धर्मपत्नी पिंकी बघेल का भी आकस्मिक निधन 10 सितंबर को हो गया। जवान दिनेश बघेल देशसेवा के प्रति पूर्णरूप से समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ एवं बहादुर सैनिक थे। सीमा पर रहते हुए उन्होंने सदैव देश की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा। जवान और उनकी धर्मपत्नी के एक साथ हुए इस असामयिक निधन से पूरे जनपद में गहरा शोक व्याप्त है। शहीद जवान एवं उनकी धर्मपत्नी का पार्थिव शरीर 12 सितंबर को उनके पैतृक गांव शांती में पहुंचा जहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। -ब्यूरो
बीएसएफ जवान दिनेश बघेल के निधन से उनकी धर्मपत्नी पिंकी बघेल ने भी तोड़ा दम, फिरोजाबाद में शोक की लहर
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted