सीतापुर। भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) एवं धनगर समाज के बैनर तले जिलाध्यक्ष डॉ. अजय पाल धनगर के नेतृत्व में जरिगवां से सीतापुर जिलाधिकारी कार्यालय तक लगभग 40 किलोमीटर का पैदल मार्च कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगें हैं-धनगर समाज की जाति प्रमाण पत्र संबंधी समस्या का समाधान किया जाए, किसानों की विभिन्न समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाए, रसोई गैस से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराया जाए, पैरामेडिकल छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जाए, किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए गन्ने का रेट कम से कम 700 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए, प्रशासन द्वारा सभी संबंधित समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस ऐतिहासिक पैदल मार्च में सीतापुर की लीगल टीम, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र धनगर, एडवोकेट पुतान सिंह धनगर, एडवोकेट विजय धनगर, मंडल संयोजक एसपी सहित धनगर समाज की बड़ी संख्या में टीम ने सहभागिता की। हरदोई की धरती से अपनी टीम के साथ पहुंचे विजय पाल धनगर, जिलाध्यक्ष धनगर समाज हरदोई ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया और डॉ. अजय पाल धनगर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष में सहभागिता की। वहीं धनगर समाज उत्थान समिति पंजी. सीतापुर युवा मोर्चा की ओर से जिलाध्यक्ष (युवा मोर्चा) सुनील धनगर के नेतृत्व में इंद्रपाल धनगर महामंत्री (युवा मोर्चा) एवं डॉ. संतोष धनगर महासचिव (युवा मोर्चा) सहित सैकड़ों युवाओं ने भी पैदल मार्च में सक्रिय भागीदारी करते हुए आंदोलन को मजबूती प्रदान की। इस सफल कार्यक्रम ने यह संदेश दिया है कि धनगर समाज और किसान अपने अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। -सुनील धनगर
40 किलोमीटर का पैदल मार्च कर धनगर समाज एवं किसानों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted