जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनावों में गडरिया/गाडरी समाज के लगभग 45 प्रत्याशी मैदान में मजबूती के साथ उतरे और दमखम के साथ डटे रहे। परिणामस्वरूप विजयश्री ने 23 पार्षदों का दामन थाम लिया है। ये करिश्मा प्रदेश में पहली बार हुआ है। विजयी प्रत्याशियों में रामेश्वर गांधी नगर निगम भरतपुर, श्रीमती शारदा देवी कामां, श्रीमती ब्रिजेश बघेल कठूमर, विजय सिंह बघेल सैंपऊ, बृजेश बघेला सैंपऊ, सीताराम बघेल सैंपऊ, उमा बघेल धौलपुर, सरोज बघेल राजाखेड़ा, अंजली बघेल राजाखेड़ा, सुन्दरबाई पूर्बिया चित्तौड़गढ़, लाल पूर्बिया कपासन, काशीराम गाडरी हमीरपुर, राजूभाई ग्वाला देवली, किशन गाडरी राजसमंद, नारायण गाडरी राजसमंद, राजेश गाडरी मनोहरथाना, कान्ता ग्वाला ब्यावर, उदय लाल ग्वाला प्रतापगढ़, उदय लाल का बेटा, राजेश ग्वाला शिवगंज, श्रीमती मिथलेश बघेल भीलवाड़ा, दिनेश गाडरी मावली व बाबूलाल गाडरी मावली शामिल हैं। सभी जीते हुए प्रत्याशियों को हरिकमल दर्पण परिवार की ओर से बहुत-बहुत बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं। -सम्पादक
राजस्थान में पहली बार बने गडरिया समाज के 23 पार्षद
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted