Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

23वें खरगी पहलवान मेमोरियल टूर्नामेंट में विकास अलेवा बनी चैंपियन


पलवल। 13 सितम्बर को स्व. खरगी पहलवान बघेल की स्मृति में उनके पौत्रों द्वारा 23वें एक दिवसीय सर्कल कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन बस स्टैंड सौंन्दहद में किया गया। आयोजक भिक्कन सिंह बघेल (उद्योगपति), चन्दन सिंह बघेल (उद्योगपति, पाल बघेल सभा अध्यक्ष फरीदाबाद) व विजय सिंह बघेल (उद्योगपति) थे। टूनार्मेंट में मुख्य अतिथि मनमोहन भड़ाना विधायक समालखा व तकनीकी मुख्य अतिथि धनगर गंगाविष्णु चन्देल (तहसीलदार दिल्ली सरकार) एवं पूर्व अंतरमहाविद्यालय विश्वविद्यालय कानपुर कबड्डी चैंपियन रहे। शीशपाल कडडन (चेयरमैन होडल), डॉ. धर्मेन्द्र एडीओ, पं. तुहिराम सरपंच व अनिल कुमार जिंदल विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। पं. तुहिराम सरपंच ने सौंन्दहद गांव के सड़क किनारे 2.5 एकड़ भूमि पर स्व. खरगी पहलवान की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। कमेटी सदस्य याधुवेष पहलवान, बच्चू पहलवान, अमिताभ पहलवान, हेमराज, राजू, अनूप बाबू पहलवान, तासों पहलवान एवं समस्त गांववासी सक्रिय वालंटियर्स की भूमिका में रहे। पंजाब, राजस्थान, हरियाणा की लगभग 40 से 45 टीमों ने अपना सर्कल कबड्डी खेलने का हुनर दिखाया। मुकाबले सुबह 10 बजे से रात 1 बजे तक चले। विजेता विकास अलेवा (1,21,000/-), उपविजेता सुखवीर सौन्ध (71,000/-), बेस्ट रेडर सुनील धमतान, पुष्पेन्द्र दयालपुर, दीपक काशीपुरिया (31,000/-), बेस्ट कैचर मोनू सिरसाल (31,000/-), कांस्य पदक विजेता मुकेश चांट, रोहित मण्डनका (31,000/- प्रत्येक) रहे। -धनगर गंगाविष्णु चन्देल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x