Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

पेरियार जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

बदायूं। महान समाज सुधारक पेरियार ई.वी. रामासामी नायकर की जयंती 17 सितंबर को श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर यहां उझानी में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पेरियार ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वास और भेदभाव को समाप्त करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका संघर्ष दबे-कुचले और वंचित वर्ग को सम्मान दिलाने के लिए था। जयंती कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने, समाज में समानता स्थापित करने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पेरियार चरण सिंह यादव, अर्जुन सिंह पाल, प्रदीप पाल, कल्याण सिंह यादव, योगेंद्र पाल, भोजराज सिंह, धीर पाल, राम दास पाल, दुर्वेश पाल सहित कई लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। -प्रदीप पाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x