
गाजियाबाद। 13 सितंबर को एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे (राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) से उनके प्रतिनिधि भीम सिंह के निमंत्रण पर उनसे गाजियाबाद के प्रवास के दौरान पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति समाजोत्थान न्यास एवं गाजियाबाद टीम ने मुलाकात की। उन्हें पुष्पगुच्छ एवं ‘न्यास प्रतीक चिन्ह’ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सामाजिक व राजनीतिक बातों पर चर्चा हुई। -गडरिया अशोक पाल