आगरा। बहुजन समाज परिषद के तत्वावधान में 17 सितम्बर को 21-रूप नगर दहतोरा श्याम सुन्दर के आवास पर स्व-सम्मान एवं स्व निर्भरता आन्दोलन के महानायक पेरियार ई. वी. रामासामी नायकर के 147वें जन्मोत्सव एवं स्व-सम्मान दिवस पर ‘मनुवादी व्यवस्था का पदार्फाश सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीपाल सिंह ने की और सफल संचालन भगवान सिंह ने किया। इस अवसर पर बहुजन समाज की वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक स्थिति पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। कार्यक्रम को मुख्य रूप से दिनेश कुमार गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष- बहुजन समाज परिषद, राम प्रकाश बघेल, बालकृष्ण कश्यप, श्याम सुन्दर, राजाराम सागर, रामकिशन, हरदयाल सिंह, बिजेन्द्र सिंह आदि ने सम्बोधित किया। रामसेवक, महेन्द्र बाबू, सुरेन्द्र सिंह बौद्ध आदि की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। -राम प्रकाश बघेल
‘मनुवादी व्यवस्था का पदार्फाश सम्मेलन’ का आयोजन
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted