Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

सीतापुर में मनाई गई पेरियार रामासामी नायकर व ललई सिंह यादव की जयंती

सीतापुर। विगत कई वर्षों से सिधौली तहसील की ग्राम पंचायत बहरीमऊ के मजरा भगवानपुर में पेरियार रामासामी नायकर व ललई सिंह यादव की जयंतियां संयुक्त रूप से 17 सितंबर को भव्य और दिव्य रूप से मनाई जाती हैं। इस वर्ष भी राम दास विश्वकर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष डॉक्टर अजय पाल धनगर व विशिष्ट अतिथि धनगर समाज उत्थान समिति के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार धनगर, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर इंटर कॉलेज न्यादरपुर के प्रबंधक शिव चरण धनगर, इंद्रजीत यादव तथा मानोदय विद्या मंदिर के प्रबंधक राम कुमार धनगर को अंगवस्त्र देकर, बैच लगाकर व देवी अहिल्याबाई होलकर की पुस्तक भेंट करके सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर अजय पाल धनगर ने बताया कि पेरियार को एशिया का सुकरात कहा गया। उन्हें यूनेस्को द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि पेरियार ब्याज पर पैसा देने के सख्त खिलाफ थे। वह कहा करते थे कि कभी भी किसी भी प्रकार का नशा मत करो, मृत्युभोज मत करो, अंधविश्वास-पाखंड से हजार कदम दूर रहो। उनकी मुख्य बातें ईश्वर के प्रति सवाल थे। वे तर्कवादी थे और जोर देकर कहा करते थे कि ईश्वर नही है और बिल्कुल नही है। जिसने ईश्वर को रचा वह बेवकूफ है, जो ईश्वर का प्रचार करता है वह दुष्ट है और जो ईश्वर की पूजा करता है वह बर्बर है। कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबूलाल वर्मा, मेवालाल धनगर, छविनाथ धनगर, राजेंद्र धनगर, शैलेन्द्र धनगर, कल्लू धनगर, सुनील धनगर, राजेश धनगर, अनिल कुमार धनगर, ललित कुमार धनगर, मोनिका धनगर, विनीता धनगर व प्रभा पाल धनगर आदि ने सहयोग किया। केशव राम रावत, दिनेश प्रकाश रावत, मुन्नीलाल गौतम, जसकरन लाल धनगर, रोहन लाल धनगर, माता प्रसाद धनगर आदि सहित सैंकड़ों महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक भगवती प्रसाद धनगर रहे व संचालन राम सागर धनगर ‘परिवर्तन’ जिलाध्यक्ष लोकमाता अहिल्याबाई होलकर यूथ ब्रिगेड-सीतापुर के द्वारा किया गया। विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। -राम सागर धनगर ‘परिवर्तन’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x