Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

महेश पाली बने संयुक्त शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ की बैठक सहसपुर लोहारा में आयोजित की गई जिसमें ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष पद हेतु महेश पाली का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में संघ के विस्तार, ब्लॉक इकाई का गठन एवं शिक्षकों के समस्याओं का निराकरण करने हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। संघ के संभागीय अध्यक्ष विनोद गुप्ता दुर्ग ने शिक्षकों से संगठित रहने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष धनुक वर्मा ने ब्लॉक अध्यक्ष महेश पाली को सक्रिय रूप से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। उपाध्यक्ष मारकंडे साहू ने सभी शिक्षकों से एकजुट रहने के लिए आह्वान किया। बैठक में नेपाल सिंह धुर्वे, बलिहार सिंह, लतीफ कुरैशी, संगीता ठाकुर, श्वेता वर्मा, मंजू धुर्वे, केशो पाली, अनिल बघेल, छोटेलाल पाटिल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। महेश पाली को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर नारायण प्रसाद पाली साहित्यकार एवं समाज के मीडिया प्रभारी निरंजन लाल धनकर सहित गडरिया ढेंगर समाज के पदाधिकारियों एवं परिवारजनों ने बधाई व शुभकामनाएं दीं। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x