दिल्ली। 20 सितंबर को देवी अहिल्याबाई सामूहिक विवाह ट्रस्ट की कोर कमेटी की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने-अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। मुख्य रूप से 20 नवंबर को होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर गहन चर्चा की गई। वरिष्ठ समाजसेवी भूलेराम एवं अन्य सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अपने समाज के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करने वाले सभी सदस्यों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्रीमती संतोष पाल को सर्वसम्मति से ट्रस्ट का संरक्षक नियुक्त किया गया और उन्हें स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में बैठक में पधारे सभी साथियों का जलपान के पश्चात वरिष्ठ समाजसेवी भूलेराम द्वारा आभार व्यक्त किया गया। बैठक बहुत ही सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। -ब्यूरो
देवी अहिल्याबाई सामूहिक विवाह ट्रस्ट कोर कमेटी की बैठक संपन्न
Share:
4
1
vote
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted