Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

राष्ट्रीय समाज पक्ष सच्चाई के मार्ग पर चलने वाली पार्टी है : महादेव जानकर

पुणे। ‘राष्ट्रीय समाज पक्ष हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलने वाली पार्टी है और अंत में जीत सत्य की ही होती है, यही अंतिम सत्य है। आने वाले समय में सभी को समान शिक्षा, सभी को समान स्वास्थ्य और सभी को समान वेतन दिलाना ही राष्ट्रीय समाज पक्ष का मुख्य राष्ट्रीय एजेंडा होगा।’ ऐसा प्रतिपादन रासप के संस्थापक अध्यक्ष महादेव जानकर ने किया। जाधवर ग्रुप आॅफ इंस्टिट्यूट पुणे में आयोजित पार्टी के ‘सोशल मीडिया प्रबोधन शिविर’ में श्री जानकर बोल रहे थे। इस अवसर पर मंच पर राष्ट्रीय महासचिव बालकृष्ण लेंगरे, राष्ट्रीय सचिव गोविंदराव शुरनर, सुधाकर जाधवर, शार्दुल जाधवर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज निगडकर, महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष काशीनाथ शेवते विराजमान थे। किसानों के सवाल और सूखे की स्थिति पर राष्ट्रीय समाज पक्ष के कार्यकर्ताओं को आक्रामक होकर जगह-जगह मोर्चे और आंदोलन निकालने चाहिएं, ऐसा आह्वान श्री जानकर ने किया। डिजिटल मीडिया के दौर में सोशल मीडिया का उपयोग करते समय कोई भी झूठी जानकारी न फैलाते हुए, जो सत्य है वही जनता के सामने रखा जाना चाहिए, ऐसी चेतावनी उन्होंने कार्यकर्ताओं को दी। महाराष्ट्र में पैसे देकर आरक्षण के आंदोलन भड़काए जा रहे हैं, ऐसा निरीक्षण जानकर ने दर्ज किया। रासप के कार्यकर्ताओं को सभी समाजों को साथ लेकर राज्य में सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए काम करना चाहिए। सोशल मीडिया के शिविर से पार्टी के प्रवक्ता तैयार होने चाहिएं। पैसे से चल रहे आंदोलनों से कार्यकर्ताओं को भ्रमित नहीं होना चाहिए, राष्ट्रीय समाज पक्ष का कार्यकर्ता पैसे से, लालच दिखाने पर भी नहीं टूटता। राष्ट्रीय समाज पक्ष का एक दिन प्रधानमंत्री बनेगा। हमारा किसी के साथ भी गठबंधन नहीं है, यह स्पष्ट करते हुए उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों पर टिप्पणी की। राष्ट्रीय समाज पक्ष में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, छात्र मोर्चा, वकील मोर्चा के संगठन तैयार करें, ऐसा उन्होंने कहा। आगामी स्नातक निर्वाचन के मद्देनजर कई इच्छुकों और उम्मीदवारों ने उनसे मुलाकात की है, यह बताते हुए पार्टी की भूमिका जल्द ही स्पष्ट होगी, ऐसे संकेत उन्होंने दिए। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x