Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

धनगर महासभा ने किया चौपाल कार्यक्रम आयोजित

टूंडला। 28 सितम्बर को धनगर महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा धनगर जाति प्रमाण पत्र दिलाने के लिए ग्राम पंचायत छिकाऊ, पाल नगर में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। मीटिंग में बोलते हुए धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व मानव अधिकार संरक्षण के अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि धनगर समाज अपने हक के लिए कई दशकों से संघर्ष कर रहा है लेकिन सरकार के आदेशों का पालन तहसीलों में नहीं किया जा रहा है। बड़ी आबादी में बसने वाले धनगर समाज का राजनीतिक दल चुनावों में वोट लेते रहे हैं लेकिन हक दिलाने के लिए चुप्पी साध लेते हैं। अब धनगर जाग चुका है, विधानसभा चुनाव से पूर्व यदि प्रमाण पत्र नहीं जारी किये गये तो समाज किसी दल का साथ नहीं देगा और विरोध करने के लिए बाध्य होगा। बैठक में धनगर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में भोले सिंह धनगर, जगदीश प्रसाद धनगर, बनी सिंह धनगर, सुक्खी लाल धनगर, प्रेम सिंह धनगर, हंसराज धनगर, रमेश धनगर, सीमा देवी धनगर, राधा देवी धनगर, सरोज धनगर, बादल धनगर, प्रियंका धनगर, सुनीता धनगर, शौर्य धनगर, शिवानी धनगर, राधिका धनगर, वीरा धनगर, अनुष्का धनगर, पुष्पेंद्र धनगर, मयंक धनगर, अवनीश धनगर, सत्यम धनगर, भारती धनगर, सुमित धनगर, जीतू धनगर आदि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x