Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

रामदास पाल की तेरहवीं में उमड़ा जनसमूह

गाजियाबाद। यहां अर्थला निवासी रामदास पाल की तेरहवीं 2 अक्टूबर को अहिल्याबाई होलकर पार्क में सम्पन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रामदास पाल का लगभग 87 वर्ष की आयु में 21 सितंबर को स्वर्गवास हो गया था। वे अपने पीछे पुत्र भूपेन्द्र पाल, हरपाल सिंह, भतीजे चरण पाल, महेन्द्र पाल  (पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग), कमल पाल (पूर्व पार्षद), राजपाल, राजेन्द्र पाल, महेश पाल, पौत्र मनोज पाल (पार्षद), आयुष पाल, बब्लू पाल, निशांत पाल सहित भरा-पूरा सम्पन्न परिवार छोड़कर गए हैं। शोकसभा का संचालन गाजियाबाद के समाजसेवी आदित्यराय चंदेल ने किया। शोकसभा में सर्वश्री अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्टÑीय सचिव कृपाल सिंह पाल, अजीत पाल पूर्व मंत्री, महेन्द्र पाल मिर्ची, अखिल भारतीय पाल महासभा मेरठ के जिलाध्यक्ष सत्यपाल कलंजरी, पूर्व पार्षद कमल पाल, नेता रामप्रसाद पाल आदि ने अपने विचार रखे। पाल समाज सभा गाजियाबाद की ओर से शोकपत्र सौंपा गया। हरिकमल दर्पण परिवार दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। -सम्पादक

3.7 3 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x