58 मिनट में 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर बढ़ाया पाल समाज का गौरव
मुंबई। वसई पूर्व, पालघर के निवासी मास्टर अनुग्रह सुशील पाल ने एअरफोर्स मुंबई मैराथन 2026 में आयोजित 10 किलोमीटर की एथलेटिक्स दौड़ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 58 मिनट में 10 किलोमीटर की दूरी पूरी की। अनुग्रह सुशील पाल के पिता कुमार सुशील राष्ट्रीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े परिवार में पले-बढ़े अनुग्रह ने खेल के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। 10 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ को 58 मिनट में पूरा करना अनुग्रह की नियमित मेहनत, डा. सुरेश पाल का मार्गदर्शन तथा अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। प्रतियोगिता में उन्होंने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया और निर्धारित दूरी सफलतापूर्वक पूरी की। अनुग्रह की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं समाज के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। लोगों ने कहा कि खेल के क्षेत्र में उनकी यह उपलब्धि अन्य बच्चों और युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। अनुग्रह सुशील पाल ने अपनी सफलता से यह संदेश दिया है कि निरंतर अभ्यास, मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ा जाए तो सफलता अवश्य हासिल की जा सकती है। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने अनुग्रह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आने वाले समय में भी खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर अपने परिवार, वसई पूर्व-पालघर क्षेत्र और समाज का नाम रोशन करेंगे। अनुग्रह सुशील पाल की इस शानदार उपलब्धि के लिए हरिकमल दर्पण परिवार की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। -अनुराग पाल
एअरफोर्स मुंबई मैराथन 2026 में अनुग्रह सुशील पाल का शानदार प्रदर्शन
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted