Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

रासपा प्रत्याशी ने वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से किया नामांकन

वाराणसी। 6 अक्टूबर को वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में राष्ट्रीय समाज पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार दुबे ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान पार्टी के पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे और प्रत्याशी को शुभकामनाएं दीं। राजकुमार दुबे मूल रूप से मिर्जापुर जनपद के मझवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरकछा कला के निवासी हैं। राष्ट्रीय समाज पार्टी ने उन्हें वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। एडवोकेट किशन सिंह के नेतृत्व में राजकुमार दुबे ने निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान राष्ट्रीय समाज पार्टी के नेता एडवोकेट अनिल कुमार पाल, रौनक उपाध्याय, शिवम तिवारी, अनुराग दुबे, दिग्विजय सरोज, इंद्रजीत यादव, रामलखन पाण्डेय, आशीष पाठक, अनुराग चौबे, अमरेश चन्द दुबे, चंद्रिका प्रसाद, गुलाब दुबे, रोशन पाण्डेय, निखिल सिंह, संजय दुबे, प्रदीप कुमार पाण्डेय एवं योगेंद्र पाण्डेय सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। नामांकन के उपरांत राजकुमार दुबे ने कहा कि वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, युवाओं के अवसर, स्नातक वर्ग की समस्याओं तथा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि स्नातक वर्ग की समस्याओं और अपेक्षाओं को उचित मंच तक पहुंचाने का माध्यम भी है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व, पदाधिकारियों, कार्यकतार्ओं एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास के साथ वह निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं और सुझावों को समझने का प्रयास करेंगे। नामांकन के अवसर पर राष्ट्रीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने राजकुमार दुबे के नामांकन को संगठन की सक्रिय राजनीतिक भागीदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उन्हें चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। -एडवोकेट अनिल कुमार पाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x