इंदौर। श्रीपाल धनगर गडरिया समाज, राधा रमन मंदिर, देवास नाका द्वारा मंदसौर जिले के तोला खेड़ी में समाज की धर्मशाला निर्माण हेतु भूमि का चयन कर लिया गया है। समाज अध्यक्ष एवं पत्रकार रामप्रसाद धनगर गुर्जर तथा उनकी पूरी कार्यकारिणी के प्रयासों से यह महत्वपूर्ण पहल आगे बढ़ी है। वंदे भारत न्यूज चैनल के तत्वावधान में संगठन के माध्यम से धर्मशाला का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। धर्मशाला निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी वंदे भारत न्यूज चैनल के डायरेक्टर एवं श्रीपाल धनगर गडरिया समाज के अध्यक्ष कमल सिंह पाल की होगी। धर्मशाला का निर्माण मंदसौर एवं आसपास के जिलों में रहने वाले धनगर गडरिया समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। यह धर्मशाला सामाजिक बैठकों, वैवाहिक एवं पारिवारिक आयोजनों, समाज की गतिविधियों तथा बाहर से आने वाले समाजबंधुओं के लिए उपयोगी केंद्र के रूप में विकसित की जाएगी। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यह पहल केवल धर्मशाला निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को एकजुट करने, सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी सामाजिक आधार तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम है। इंदौर संगठन की कार्यकारिणी में संगठन मंत्री राजेश पाल भागीरथपुरा, उपाध्यक्ष धन्ना पाल चौथ मंडी व बलराम पाल महू, सचिव राजेश चौधरी उज्जैन, साहित्यकार एवं कवि राम धीरज गोरी नगर, कोषाध्यक्ष पंकज पाल लालबाग, महामंत्री संजय पाल अन्नपूर्णा, प्रचार मंत्री कैलाश चौधरी उज्जैन, राजेंद्र पाल कुशवाहा नगर, मीडिया प्रभारी दिलीप पाल लालबाग, मंदसौर प्रतिनिधि रामप्रसाद धनगर, सलाहकार समिति में अशोक निगोते, संजू पाल, रमेश पाल नागदा, उज्जैन प्रभारी करण सिंह, आईटी प्रभारी कमल पाल के साथ ही महिला मंडल की अध्यक्ष ममता पाल, उपाध्यक्ष कविता पाल कुशवाहा नगर व प्रतिभा पाल छिंदवाड़ा, सचिव शोभा पाल सहित आसपास के जिलों की भागीदारी रहेगी। -ब्यूरो
मंदसौर में श्रीपाल धनगर गडरिया समाज की धर्मशाला निर्माण की बड़ी पहल
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted