Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

इंडियन मिक्स डिसेबिलिटी टीम का गृहमंत्री अमित शाह ने किया स्वागत, कोच धनगर देवदत्त रौतेला की अगवाई में टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

मथुरा। इंडियन मिक्स डिसेबिलिटी क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा बहुत ही शानदार रहा। बीसीसीआई क्वालिफाइड लेवल-1 कोच, डीसीसीए अंडर-14 कोच, ईस्ट दिल्ली राइडर कोच, इंडियन डेफ क्रिकेट टीम हेड कोच और मिक्स डिसेबिलिटी टीम के कोच धनगर देवदत्त रौतेला की अगुवाई में टीम ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। कोच धनगर देवदत्त रौतेला लगभग 7 वर्षों से मिक्स डिसेबिलिटी और डेफ क्रिकेट को कोचिंग देते आ रहे हैं परंतु उन्होंने कभी भी कोचिंग के नाम पर कोई पैसा या शुल्क नहीं लिया और टीम को निशुल्क अपनी सेवाएं प्रदान करते आ रहे हैं। वे जितना होता है खिलाड़ियों की अपने शुल्क से मदद करते हैं। मिक्स डिसेबिलिटी टीम को स्वदेश लौटने पर दिल्ली में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने सम्मानित किया और टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मन्हास व सेक्रेटरी देबजीत सैकिया ने प्रत्येक प्रदेशों में मिक्स डिसेबिलिटी क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए सभी स्टेट्स की अलग-अलग इंटरनल कमेटी बनाई है, जिससे सभी स्टेट के सभी शहरों में मिक्स डिसेबिलिटी क्रिकेट को बढ़ावा मिल सके और खिलाड़ी को हरसंभव मदद मिल सके। इन समितियों में उन्हीं लोगों को रखा गया है जो निरंतर खेल और खिलाडियों की सेवा करते आ रहे हैं। –संजय धनगर प्रधान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x