बहजोई/सम्भल। ग्राम पंचायत जैरोई हयातनगर में 31 अक्टूबर को युवा समाजसेवी मोहित धनगर की पहल पर ग्राम चौपाल एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी बहजोई राजीव कुमार मलिक की अध्यक्षता तथा मिशन शक्ति प्रभारी सुश्री अपर्णा बंसल व शहीद भगत सिंह चौकी प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने सहभागिता की। कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही ग्रामीणों की जनहित से जुड़ी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान एवं संबंधित विभागों से समन्वय के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। मोहित धनगर ने कहा कि ग्राम स्तर पर इस प्रकार की चौपाल आयोजित करने का उद्देश्य ग्रामीणों और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करना, महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करना तथा पात्र जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को सुरक्षा, जागरूकता, अधिकारों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला। -मोहित धनगर
मोहित धनगर की पहल पर जैरोई हयातनगर में आयोजित हुई जनसेवा चौपाल, मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted