ठाणे। 31 अक्टूबर को पाल एकता मंच के मीरा-भायंदर के अध्यक्ष एवं उज्ज्वला आप्टिकल के प्रोपराइटर राजमणि अलगू पाल के नेतृत्व में रोहित इंटरप्राइजेज, भायंदर पूर्व स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय संयोजक अनुराग पाल एवं महाराष्ट्र प्रदेश संयोजक राजाराम पाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर समाज की एकता, शिक्षा एवं संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन के विस्तार के उद्देश्य से नई नियुक्तियाँ की गईं। राजेश दूधनाथ पाल को मीरा-भायंदर संयोजक व बबलू गुलजार पाल को मीरा-भायंदर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई। -अनुराग पाल
पाल एकता मंच महाराष्ट्र इकाई का मीरा-भायंदर में संगठन विस्तार
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted