Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

डा. चरण सिंह लिसाड़ी का हुआ भव्य स्वागत

मेरठ। 3 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा डा. चरण सिंह लिसाड़ी को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नूरनगर में भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार नागर व अन्य अध्यापकगणों द्वारा डा. लिसाड़ी को पुष्पगुच्छ भेंट कर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डा. चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2047 तक एक विकसित, आत्मनिर्भर, समृद्ध व सशक्त राष्ट्र बनाना है। हमें समाज में सामाजिक समरसता का भाव बढ़ाना है। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार नागर ने कहा कि डा. चरण सिंह लिसाड़ी शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में सदैव तत्पर रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक हरेंद्र कुमार, राहुल त्यागी, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार, राजू व श्रीमती दीपा गर्ग आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x