Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

अखिलेश यादव के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई

हैदराबाद। समाजवादी पार्टी के तेलंगाना प्रदेश महासचिव रवि कुमार बघेल ने अलवाल थाना प्रभारी को दिए एक प्रार्थना पत्र में अज्ञात व्यक्तियों एवं चिन्हित सोशल मीडिया अकाउंट धारकों के विरुद्ध फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं एक्स के माध्यम से झूठी, मनगढ़ंत, भ्रामक एवं मानहानिकारक सामग्री प्रकाशित एवं प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए इस संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। रवि कुमार बघेल द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी भारत की प्रमुख मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों में से एक है तथा उत्तर प्रदेश राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वे एक सम्मानित सार्वजनिक व्यक्तित्व हैं तथा देशभर में लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 4 जुलाई से लगातार मैंने देखा है कि कई अज्ञात व्यक्ति पूर्व नियोजित एवं दुर्भावनापूर्ण षड्यंत्र के तहत फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं एक्स पर अखिलेश यादव के संबंध में झूठे, मनगढ़ंत, आधारहीन एवं भ्रामक पोस्ट, वीडियो एवं संदेश प्रकाशित एवं प्रसारित कर रहे हैं। इसका एकमात्र उद्देश्य अखिलेश यादव एवं समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा को धूमिल करना, आम जनता को गुमराह करना, पार्टी के विरुद्ध घृणा उत्पन्न करना तथा सार्वजनिक शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द को बाधित करना है। आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाले कई फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं एक्स अकाउंट अपने संचालकों की वास्तविक पहचान एवं पता प्रकट नहीं करते हैं तथा प्रथम दृष्टया ये फर्जी अथवा गुमनाम अकाउंट प्रतीत होते हैं, जिन्हें केवल झूठा प्रचार फैलाने एवं एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने के उद्देश्य से बनाया गया है। तहरीर में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 196(1), 353(2), 319 (2) एवं 352, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 66 (डी) तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट संचालित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की गई है। रवि कुमार बघेल ने यह तहरीर 8 जुलाई को दी। इसके अलावा हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस में भी उन्होंने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x