Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

रुड़की में अहिल्याबाई जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

रुड़की। ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई के लोक कल्याण तथा आदर्श न्याय के मार्ग पर चलकर ही पूरा देश विकास कर सकेगा।’ यह बात प्रदेश के भाजपा नेता एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने रुड़की नगर निगम के सामने गंगा आरती घाट पर देवी अहिल्याबाई होल्कर समाज कल्याण समिति रुड़की के तत्वावधान में निकाली गयी विशाल शोभायात्रा के अन्त में आयोजित अहिल्याबाई जयंती समारोह में कही। उन्होंने हरिद्वार में माता अहिल्याबाई के नाम पर एक घाट बनवाने की घोषणा की। रुड़की के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप नत्रा ने देवी अहिल्याबाई की शोभायात्रा के बीच में पहुंच कर रथ में बैठी अहिल्या के पात्र कन्या के चरण छूकर उनको नमन करते हुये उनको सनातन पुनर्जागरण की देवी कहा। शोभायात्रा के बीच में ही भाजपा नेता किरण चौधरी ने देवी की प्रतिमा को नमन किया, पाल धनगर समाज को बधाई दी। समारोह में रुड़की नगर मेयर श्रीमती अनिता अग्रवाल तथा उनके पति वरिष्ठ समाजसेवी ललित मोहन अग्रवाल ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने तोडेÞ गये मन्दिरों का पुनर्निर्माण कर हिन्दू धर्म को बचाने का काम किया। उन्होंने देवी को नमन करते हुये समिति को आश्वासन दिया कि वह अतिशीघ्र देवी अहिल्याबाई होल्कर के लिए गंगा नहर पर एक घाट का आवंटन शीघ्र करायेंगे। समारोह के मंच पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, चैरव जैन, सागर गोयल आदि भाजपा नेता भी उपस्थित हुये तथा आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। शोभायात्रा पूर्व की भांति मिलाप नगर ढन्डेरा दुर्गा माता मन्दिर से देवी अहिल्या के जयकारों के साथ आरम्भ होकर मोहनपुरा देवी अहिल्याबाई द्वार पर मां अहिल्या को नमन कर ढोल, आकर्षक झांकियों तथा बाजे-गाजे के साथ सायं 7 बजे रुड़की नगर निगम के सामने घाट पर पहुंची। वहां समापन समारोह के अतिथियों को पटका व माला पहनाकर तथा मोमेन्टो देकर स्वागत किया गया। रुड़की गंगनहर पर मां अहिल्या के नाम पर एक घाट तथा रुड़की में चौराहे पर उनकी मूर्ति हेतु चौराहा आंवटन की महापौर व मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपकर मांग की। समारोह में समिति के संस्थापक एवं संरक्षक राजेन्द्र पाल, वरिष्ठ संरक्षक एवं आयोजन समिति अध्यक्ष देवराज पाल, संरक्षक पवन धनगर, अध्यक्ष रामकुमार पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनेश कुमार पाल, महांमत्री मुकेश पाल, आयोजन समिति के महासचिव मोंटी पाल, कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र फौजी, मीडिया प्रभारी विकास पाल, आडिटर चन्द्र पाल, मंत्री प्रदीप पाल, धर्मेन्द्र पाल चार्टर्ड एकाउंटेंट, पाल मोटर्स के स्वामी लोकेश पाल, सुशील पाल, अमित पाल, आशीष पाल, श्रीमती प्रतिभा पाल, कमलेश पाल, भारती पाल, सर्वेश पाल, सुमित्रा पाल बबली पाल, सौरभ पाल, अंकित पाल, नीटू पाल, अभिषेक पाल सहित सैंकडों की संख्या में महिलायें व पुरुष शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x