Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

हापुड़ में बही आपसी सदभाव एवं प्रेम की गंगा, मेधावी छात्र-छात्राओं सहित 200 सम्मानित

हापुड़। 28 जून को यहां बाबूगढ़ छावनी स्थित राम फार्म हाउस में अखिल भारतीय पाल महासभा जनपद हापुड़ द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें आपसी सदभाव एवं प्रेम की गंगा बही। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैतान सिंह पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मीरापुर विधायक श्रीमती मिथलेश पाल के पति अमरनाथ सिंह पाल, महासभा की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट श्रीमती नीरज पाल, मेजर डॉ. राजीव कुमार पाल, महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विजय पाल, अजीत पाल पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, श्रीमती सुमनलता पाल पार्षद सिहानी गाजियाबाद, महासभा के राष्टÑीय सचिव कृपाल सिंह पाल, सत्यप्रकाश पाल मेरठ जिलाध्यक्ष, दीपक पाल मेरठ युवा जिलाध्यक्ष, रामकिशोर पाल पाल समाज गाजिÞयाबाद के कोषाध्यक्ष, गायक नरेंद्र पाल लुक्सर, रमेश पाल खोदना रहे। कार्यक्रम के आयोजन में तेजवीर सिंह पाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जयवीर सिंह पाल जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय पाल महासभा जनपद हापुड, बबलू प्रधान, बंटी प्रधान, मनीष प्रधान, त्रिलोक चन्द पाल रझैड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपीचंद शास्त्री ने की। मंच संचालन प्रवीण पाल ने प्रभावशाली एवं व्यवस्थित ढंग से किया जिसकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की। समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 42 मेधावी छात्रों एवं 35 छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लगभग 200 लोगों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच से अपने संबोधन में मुख्य अतिथि शैतान सिंह पाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, अनुशासन एवं संस्कारों को अपनाने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों से कहा कि छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए अगले वर्ष से सबसे मेधावी छात्रा को स्कूटी तथा छात्र को मोटरसाइकिल उपहार स्वरूप दी जानी चाहिए। शैतान सिंह पाल के इस सुझाव का सभी ने स्वागत किया और हापुड़ की महासभा ने इस पर सहमति दी। शैतान सिंह पाल ने कहा कि समाज को एकजुट करने के लिए उनका संगठन देशभर में प्रयासरत है लेकिन कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए अलग-अलग संगठन बनाकर समाज की एकता को खंडित करने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम में आमंत्रित अन्य वक्ताओं ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा से ही संभव है तथा प्रतिभाओं का सम्मान नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने पाल समाज से शिक्षा, सामाजिक एकता और युवा सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। समारोह के अंत में आयोजकों ने दूर-दराज से पधारे सभी अतिथियों, समाज के वरिष्ठजनों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं, सहयोगी संस्थाओं, मीडिया बंधुओं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्रोग्राम में जिले की संरक्षक टीम, मुख्य कार्यकारिणी, युवा कार्य कार्यकारिणी एवं हापुड़ के पाल समाज ने सराहनीय योगदान दिया। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x