Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

भाजपा के पीडीए नेताओं से एडवोकेट के.के. पाल ने की आत्ममंथन की अपील

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट कृष्ण कन्हैया पाल ने भारतीय जनता पार्टी में कार्य कर रहे, सभी पीडीए वर्ग के नेताओं व कार्यकर्ताओं से आत्ममंथन करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में उन्होंने भाजपा के पीडीए वर्ग के नेताओं से पूछा है कि क्या वो भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से ये पूछ सकते हैं कि जबसे भारतीय जनता पार्टी सरकार में आयी है तब से पिछड़ो, अनुसूचित जाति, जनजाति का सरकारी नौकरियों में आरक्षण लगभग शून्य क्यों कर दिया गया, 69000 शिक्षक भर्ती में आज तक पिछड़ी जाति के लोगों को न्याय क्यों नहीं मिला, जातिगत जनगणना जिसके लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार आवाज उठा रहे हैं, उस जनगणना के फॉर्म में पिछड़ी जाति का कालम क्यों नहीं है, भारतीय संविधान में जो जीवन का अधिकार, समानता का अधिकार मिला हुआ है, उसको इस सरकार ने तार-तार कर दिया है कि नहीं? एडवोकेट के.के पाल ने कहा है कि अगर उपरोक्त सवालों को आप लोग नहीं पूछ सकते हैं तो फिर आप सभी लोग भारतीय जनता पार्टी की कौन सी नीति लेकर पीडीए समाज के बीच में जा रहे हैं? -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x