Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

एडवोकेट राकेश पाल बने इंदौर जिला बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

इंदौर। अभिभाषक संघ के चुनाव 25 जून को संपन्न हुए। चुनाव के नतीजे देर रात आए। अध्यक्ष पद पर राकेश पाल ने जीत दर्ज कराई, जबकि धर्मेंद्र गुर्जर सचिव बने। सहसचिव पद पर निमेष सोलंकी विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर पल्लविका अध्यारू को मतदाताओं ने चुना। अध्यक्ष पद पर राजेश खंडेलवाल और राकेश पाल के बीच कड़ी टक्कर रही। रवींद्र सिंह गौड़, गोपाल कचौलिया, श्रीराम भदौरिया, मनोज वर्मा, एल.एल. यादव और राजेंद्र यादव भी मैदान में थे, लेकिन अंतत: राकेश पाल ने जीत हासिल की। मतदान सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। अभिभाषक संघ में कुल 5,463 मतदाता थे, जिनमें से 3,558 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सदस्यों ने 11 पदों के लिए मतदान किया। इनमें पांच मत पदाधिकारियों के लिए तथा छह मत कार्यकारिणी सदस्यों के लिए डाले गए। पदाधिकारी पदों के लिए 53 प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि कार्यकारिणी के छह पदों के लिए 21 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। सबसे पहले मतपेटियों से मतपत्र निकालकर उनकी छंटनी की गई। इसके बाद उन्हें व्यवस्थित कर मतों की गिनती शुरू हुई। पूरी मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई गई। परिणाम रात करीब डेढ़ बजे घोषित किए गए। इसके बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। राकेश पाल इससे पहले अभिभाषक संघ में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे पहली बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। -दिनेश पाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x