टूंडला। धनगर समाज द्वारा ग्राम पंचायत पचोखरा में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि मनाई गई। मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए तथा गोष्ठी को संबोधित करते हुए धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व मानवाधिकार सर्वेक्षण के अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर कुशल प्रशासक, संगठनकर्ता व धर्मपरायण महिला थीं। उनकी सेवा में कोई भी जातिभेद नहीं था। जनता ने उन्हें लोकमाता की उपाधि दी थी। उन्होंने मांग की कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति स्थापना टूंडला तथा अन्य गांव महानगर, नगरों में स्थापित की जाए। समाज ने अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी में जयप्रकाश धनगर, शशिकांत धनगर, रामेश्वर धनगर, पप्पू और श्याम बाबू नाहन, केशव धनगर, रामसेवक धनगर, बंटू धनगर, सोनू धनगर, बाबूराम, सेवक, डेविड, हुकम सिंह धनगर आदि मौजूद रहे। -ब्यूरो
टूंडला में अहिल्याबाई की पुण्यतिथि मनाई
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted