रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व गडरिया समाज महासंघ के सक्रिय प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता अजय हंसा ने अंबिकापुर के अल्प प्रवास पर समाज के अंबिकापुर जिला अध्यक्ष शिव पाल से मुलाकात कर सर्व गडरिया समाज महासंघ संगठन के विस्तार हेतु चर्चा की। शिव पाल ने सभी जिला अध्यक्षों और संभागीय अध्यक्ष बी.एन. भगत से इस विषय पर विचार-विमर्श कर महासंघ की बैठक का आयोजन करने का आश्वासन दिया। समाज के हित को सर्वोपरि महत्व देने वाले प्रदेश अध्यक्ष अजय हंसा प्रदेश के विभिन्न जिलों और संभाग में संपर्क अभियान कर रहे हैं। इस अवसर पर घनश्याम पाल, शिवम पाल एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे। -नारायण प्रसाद पाली
संगठन के विस्तार हेतु प्रयासरत हैं अजय हंसा
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted