Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

कन्नौज। हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर यहां तिरवा में शुभ गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आर.बी. कन्नौजिया इंदरगढ़ पूर्व (प्रधानाचार्य) रहे। अध्यक्षता राम औतार यादव ने की। संचालन पहुंचीलाल धनगर उर्फ पी.एल. धनगर सिकोहाबाद ने किया। आयोजक सागर सिंह यादव एडवोकेट रहे। कवियों हरिगोविंद हरि छिबरामऊ, नारायण सिंह राजपूत एटा, यश कुमार मिश्रा मैनपुरी, साधना यादव छिबरामऊ, हरगोविंद शाक्य, आर.बी. कन्नौजिया, विनोद महेश्वरी, गीता भारद्वाज जनवादी कवयित्री फर्रुखाबाद, उर्मिला पाण्डेय मैनपुरी सुनील कटियार फर्रुखाबाद, एस. कुमार मिश्रा मैनपुरी, देवांशी महेश्वरी मैनपुरी व सनी आदित्य मैनपुरी ने अपनी रचनाएं सुनार्इं। इस अवसर पर रमाकांत, आदित्य कुमार धनगर, कुक्कू चौहान, एडवोकेट बलवीर सिंह श्यामू, विमलेन्द्र बौद्ध, अनिल फौजी, अजीत फौजी आदि सहित बड़ी संख्या मे श्रोता मौजूद रहे। -पहुंचीलाल धनगर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x