मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से राज्य मुख्यालय लखनऊ में सरधना की राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं कई पदक विजेता 17 वर्षीय अनुष्का पाल के परिजनों ने क्षेत्रीय विधायक अतुल प्रधान के साथ भेंट की। अनुष्का पाल की विगत दिनों अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। अखिलेश यादव ने चिरोड़ी गांव निवासी अनुष्का के पिता नेमपाल पाल को सांत्वना दी और उन्हें 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी दी। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अन्याय के खिलाफ संघर्ष और पीड़ित को न्याय दिलाने में सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पीड़ित परिवार की और भी मदद की जाएगी। इस सम्बन्ध में पार्टी ने सरकार से परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने तथा सम्पूर्ण घटनाक्रम की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। स्मरणीय है कि अनुष्का पाल के परिजनों से प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल तथा सरधना के विधायक अतुल प्रधान ने उनके गांव जाकर भेंट की थी और मदद भी की थी। -ब्यूरो
अखिलेश यादव से मिले अनुष्का के परिजन
3
1
vote
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted