Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

राष्ट्रीय समाज पक्ष की कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने की अपील

अहमदाबाद। गुजरात पाल महासभा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार पाल ने समाज के लोगों से 29 अगस्त को लखनऊ में होने वाले राष्टÑीय समाज पक्ष की कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने की अपील की है। सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि कांशीराम के बाद यदि आज कोई नेता बहुजन विचारधारा को समर्पण, संघर्ष और सामाजिक न्याय के उद्देश्य के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है, तो महादेव जानकर का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। समाज के प्रति उनका त्याग, तपस्या और समर्पण निश्चित रूप से अनुकरणीय है तथा अनेक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज समय की मांग है कि समाज का प्रत्येक जागरूक व्यक्ति राष्ट्रीय समाज पार्टी को मजबूती से आगे बढाए, एक मजबूत पार्टी ही समाज को नई दिशा और नई शक्ति प्रदान कर सकती है। इसी उद्देश्य से 29 अगस्त को लखनऊ में राष्ट्रीय समाज पार्टी की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। समाज के सभी लोगों से विनम्र अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तन, मन और धन से सहयोग दें तथा इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं। आपकी उपस्थिति राष्ट्रीय समाज पार्टी की एकता और शक्ति का परिचायक होगी। साथ ही, महादेव जानकर साहब से निवेदन है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय समाज पार्टी के संभावित प्रत्याशियों की घोषणा समय रहते कर दी जाए। इससे प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क, संगठन विस्तार, बूथ स्तर की तैयारी तथा चुनावी रणनीति पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य प्रारंभ कर सकेंगे। समय पर तैयारी किसी भी राजनीतिक दल की सफलता का महत्वपूर्ण आधार होता है। आइए, हम सब मिलकर राष्ट्रीय समाज पार्टी को मजबूत करें, समाज के हितों के लिए एकजुट हों और 29 अगस्त को लखनऊ में होने वाली राष्ट्रीय समाज पार्टी की कार्यकारिणी बैठक को सफल बनाकर एक सशक्त संदेश दें। पार्टी की मजबूती ही समाज की प्रगति का मार्ग है, और समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x