Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु जनजाति महासंघ के कार्यों की सराहना

इंदौर। ‘तुम गरीबों की सुनो, तुम्हारी ऊपर वाला सुनेगा’। इसी भाव के साथ विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु जनजाति महासंघ गरीबों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहा है। यहां आयोजित सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के कई विधायक, सांसद एवं गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री तुलसीराम सिलावट रहे। इस अवसर पर संत शिरोमणि श्री 1008 डॉक्टर दादू महाराज द्वारा महासंघ के कार्यों की सराहना की गई। संगठन द्वारा गरीब, वंचित एवं अर्धघुमंतु समाज को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए किए जा रहे कार्यों की सफलता के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी.एस धनगर को प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया। जी.एस. धनगर ने कहा कि ‘दया, धर्म और सेवा भाव’ हमारे संगठन की मुख्य नीति है। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक मंडल, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी का सम्मान है। हम सब मिलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने का संकल्प लेते हैं। मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि महासंघ का यह कार्य सराहनीय है। सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है। संत दादू महाराज ने कहा कि समाज सेवा ही सच्ची पूजा है। यह सम्मान पूरे संगठन के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि एवं गर्व का विषय है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत समाज, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं समाज बंधु उपस्थित थे। -मधुसूदन धनगर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x