मथुरा। ग्राम पंचायत बाटी में विगत वर्षों की भांति इस बार भी कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न प्रदेशों के नामी गिरामी पहलवानों ने भाग लिया। दंगल का उद्घाटन महामंडलेश्वर सरजू दास महाराज के कर कमलों द्वारा हुआ। दंगल में 51 रुपए से लेकर 31000 तक की रोमांचक कुश्तियां हुईं। आखिरी कुश्ती कुंडोल आगरा के श्यामवीर पहलवान एवं गोवर्धन के चिंटू पहलवान के मध्य हुई जो काफी रोमांचित थी और बराबरी पर छूटी। दंगल में अतिथियों के रूप में गोवर्धन क्षेत्र के विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर किशोर सिंह, ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार, बहुजन समाज पार्टी के ठाकुर तेजपाल सिंह जैत वाले, समाजसेवी सोनू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष करतार सिंह, विष्णु पीलवान, पंकज शर्मा, समाजसेवी कुंजी पंडित सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने दंगल का आनंद लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान एडवोकेट संजय धनगर, मोहन सिंह, भगवान सिंह, सरमन सिंह, बलबीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दाऊजी पंडित, रघुवीर सिंह, नारायण सिंह धनगर, बृज गोपाल, अमर सिंह नेताजी, रोहन सिंह, धीरज सिंह, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, योगेश, जगदीश धनगर, अमर सिंह, हेमसिंह, हरिओम सिंह, सतीश सिंह, प्रेम धनगर, बनवारी गौतम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज ने की एवं संचालन ग्राम प्रधान एडवोकेट संजय धनगर ने किया। -ब्यूरो
बाटी का कुश्ती दंगल : आखिरी कुश्ती श्यामवीर व चिंटू पहलवान के मध्य बराबरी पर छूटी
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted