हरिद्वार। राष्ट्रीय समाज पार्टी के तत्वावधान में भारतीय मजदूर किसान यूनियन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन व चिंतन शिविर यहां आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू पाल, प्रदेश अध्यक्ष गौरव पांडे, राष्ट्रीय संगठन मंत्री छत्रपाल मौर्य, जिला अध्यक्ष बिजनौर नईम अहमद के साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। शिविर में राष्ट्रीय समाज पार्टी के विषय में चर्चा हुई जिसमें राजू पाल ने कहा कि हमारा संगठन भारतीय मजदूर किसान यूनियन सामाजिक संगठन है। उन्होंने कहा कि हमारी अपनी सहयोगी राजनीतिक राष्ट्रीय समाज पार्टी भी है। जो कोई भी चुनाव लड़ना चाहता है वह हमारी राष्ट्रीय समाज पार्टी से चुनाव लड़ सकता है, उसे कहीं भटकना नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से हम और हमारी भारतीय मजदूर किसान यूनियन संगठन गरीब, मजदूर, किसान, शोषित, वंचित, पिछड़े वर्ग, कामगारों का शुभचिंतक है इसी तरह राष्ट्रीय समाज पार्टी भी गरीब, मजदूर, किसानों, शोषित, वंचित, पिछड़े, गरीब, कामगारों के राष्ट्रीय समाज की शुभचिंतक है। हम सब एक साथ मिलकर उनकी आवाज बनकर जमीनी स्तर से और ईमानदारी से लड़ते आ रहे हैं और आगे भी लड़ाई लड़ेंगे। -ब्यूरो
भारतीय मजदूर किसान यूनियन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन व चिंतन शिविर सम्पन्न
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted