तखतपुर। बढ़ते प्रदूषण के निवारण व पर्यावरण संरक्षण हेतु नारायण प्रसाद पाली साहित्यकार व प्रदेश प्रवक्ता छत्तीसगढ़ सर्व गडरिया समाज महासंघ रायपुर ने गडरिया पाल बघेल समाज के साथ ही समस्त धार्मिक, आध्यात्मिक, साहित्यिक, सामाजिक संगठनों, नवधा रामायण समिति, भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ समिति तथा गायत्री परिवार के भाई-बहनों से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक पौधों का रोपण एवं उनका संरक्षण करने का प्रयास करें। ग्रामीण क्षेत्र में तालाब के किनारे बरगद, पीपल, नीम, आम के पौधे खेत के मेड और खाली बंजर जमीन में रोपे जा सकते हैं। शहरी क्षेत्र में जहां जगह कम रहती है वहां औषधि पौधों का रोपण तुलसी, एलोवेरा, गिलोय आदि का अधिक से अधिक करें। -ब्यूरो
पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण का आह्वान
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted