
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ नेता दर्शन सिंह धनगर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव मिशन 2027 को लेकर विशेष चर्चा की। उत्तर प्रदेश की राजनीति में पाल समाज की मुजफ्फरनगर से मजबूत दावेदारी और लखनऊ में हुई इस राजनीतिक मुलाकात के पीछे सत्ता की गलियों में बड़े समीकरण साधे जाने की अटकलें तेज हैं। हरिकमल दर्पण को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 31 मई को अहिल्याबाई जयंती के अवसर पर भी इन्होंने टिकट की दावेदारी की थी लेकिन अब यह मुलाकात खास है। इस बार 2027 में पाल समाज के बड़े समीकरण माने जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी पहले ही प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्यामलाल पाल को नियुक्त कर चुकी है। लखनऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुलाए गए मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ नेताओं में पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी व जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, पूर्व मंत्री महेश बंसल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली, पूर्व प्रत्याशी मेराजुद्दीन, अब्दुल्ला राणा, प्रदेश सचिव विनय पाल, साजिद हसन, जसवीर वाल्मीकि, सतीश गुर्जर, दर्शन सिंह धनगर, अलीम सिद्दीकी, राशिद मलिक, डॉ. इसरार अल्वी, टीटू पाल रमन, बालेंद्र मौर्य, नावेद रंगरेज, यूसुफ गौर एडवोकेट, नासिर खान शामिल रहे। -शरद पाल