Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

धनगर समाज प्रदेशाध्यक्ष अनिल पाल ने किया नरसिंहपुर व भोपाल का दौरा

नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। 25 जुलाई को आॅल इंडिया धनगर समाज महासंघ मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष अनिल धनगर अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान पूर्वांन्ह जिला नरसिंहपुर पहुंचे। सर्वप्रथम ‘यादव धनगर पाल सामूहिक विवाह समिति’ के संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता देवलाल पाल के निवास पर आॅल इंडिया धनगर समाज महासंघ के नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष विनोद पाली, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस नेता प्रदीप यादव, विनोद यादव एवं देवलाल के बड़े भ्राता द्वारका प्रसाद पाल व परिजनों ने बड़ी आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया। छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में पदस्थ द्वारका प्रसाद पाल को पुलिस विभाग में एसआई के पद पर पदोन्नत होने पर अनिल पाल ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया एवं जबलपुर से प्रकाशित लोकप्रिय समाजिक पत्रिका ‘धनगर वाटिका’ की प्रति सभी को प्रदान कर जलपान ग्रहण किया। दोपहर में यहाँ के धनगर समाज जिलाध्यक्ष विनोद पाली एवं अन्य स्वजातीय बंधुओं के साथ कांग्रेस की नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता पटेल को उनके निवास स्थल गाडरवारा पहुंचकर मध्यप्रदेश में 72 लाख की आबादी को पार कर चुकी 52 लाख वोट बैंक वाली धनगर समाज के नेताओं एवं योग्य व्यक्तियों को मध्यप्रदेश गठन के बाद से लेकर अब तक लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा में टिकिट नहीं दिए जाने व संगठन में उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा एवं ज्ञापन की एक प्रति कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को अग्रेषित किये जाने का आग्रह किया। इसी कड़ी में नरसिंहपुर भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर यहां के भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक को भी इसी आशय का ज्ञापन सौंपकर एक प्रति भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को भोपाल स्थित कार्यालय अग्रेषित किये जाने का आग्रह किया। इस अवसर पर धनगर समाज महासंघ के जबलपुर जिला अध्यक्ष गोपाल पाली भी अनिल पाल के साथ थे। उन्होंने कंदेली नरसिंहपुर में निवासरत लखन लाल पाली, सुनील यादव (अइया), राकेश पाल एवं अन्य स्वजनों से शिष्टाचार भेंट की। 26 जुलाई को प्रात: उन्होंने राजधानी भोपाल पहुंचकर नवनिर्मित श्रीकृष्ण गोवर्धन मंदिर में धनगर समाज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश पाल एवं प्रदेश समन्वयक केशवराम धनगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भाजपा व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं विधायक को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद अनिल पाल ने ‘पाल भवन’ एम.पी. नगर 1 पहुंचकर नर्मदाप्रसाद पाल सम्पादक ‘पाल जगत’ व अन्य स्वजनों से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x