गाजियाबाद। धनगर गंगाविष्णु चंदेल के आवास पर इस वर्ष भी रक्षाबंधन का पर्व परंपरागत श्रद्धा और स्नेह के साथ मनाया गया। उनकी धर्म की बहन रूपरानी पाल ने 30वें वर्ष लगातार चांदी की राखी बांधकर भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। रूपरानी पाल ने बताया कि बचपन से ही उनका संबंध चंदेल परिवार से रहा है। रक्षाबंधन के दिन वे प्रतिवर्ष चांदी की राखी लेकर आती हैं और पूरे रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कर भाई को राखी बांधती हैं। उन्होंने कहा कि धनगर और नीखर परिवार अब एक ही है, दोनों के बीच भाई-बहन का नाता केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि व्यवहार और विश्वास में भी अटूट है। इस अवसर पर उपस्थित धनगर ममता चंदेल ने कहा कि हमारे घर में रक्षाबंधन केवल त्योहार नहीं, बल्कि परिवार के बंधन को मजबूत करने का पर्व है। उन्होंने कहा कि धनगर और नीखर परिवार एक ही वंश का परिवार है, वर्षों से मिल-जुलकर सभी त्योहार साथ मनाए जाते हैं। धनगर गंगाविष्णु चंदेल ने बहन रूपरानी पाल को उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि समाज में इस तरह की परंपराएं प्रेम, सौहार्द और एकता को बढ़ावा देती हैं। पड़ोसियों और परिवारजनों ने भी इस अवसर पर प्रसाद ग्रहण किया और सभी ने मिलकर भोजन किया। स्थानीय लोगों ने इस उदाहरण की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे रिश्ते समाज के लिए प्रेरणा हैं। -ब्यूरो
धर्म की बहन ने बांधी 30वें वर्ष भी चांदी की राखी
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted