धौलपुर। जिले के युवा क्रिकेटर रजत बघेल ने अपनी शानदार प्रतिभा और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह बनाई है। रजत का चयन आगामी श्रीलंका दौरे के लिए घोषित अंडर-19 भारतीय वनडे टीम में किया गया है। रजत बघेल के चयन की खबर मिलते ही धौलपुर के क्रिकेट प्रेमियों और खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले के लिए यह गर्व का क्षण है। क्रिकेट से जुड़े पदाधिकारियों, कोचों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने रजत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। रजत ने अपनी मेहनत, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन के बल पर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया और भारतीय टीम में स्थान बनाने में सफलता प्राप्त की। रजत बघेल अब श्रीलंका दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे, जहां उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। रजत बघेल की सफलता के पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण है। उन्होंने धौलपुर के मैदानों पर नियमित अभ्यास करते हुए अपनी बल्लेबाजी और फिटनेस पर लगातार काम किया। सुबह-शाम घंटों नेट्स में पसीना बहाने, मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने और हर चुनौती का सामना करने के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। रजत ने कभी भी कठिन परिस्थितियों को अपनी राह का रोड़ा नहीं बनने दिया और अपने खेल को लगातार बेहतर बनाते रहे। उनके चयन से जिले के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने का उत्साह मिलेगा। रजत बघेल के चयन से पूरे जिले में जश्न का माहौल है और सभी की निगाहें अब श्रीलंका दौरे पर उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुमेंद्र तिवारी ने कहा कि रजत बघेल ने इस उपलब्धि के लिए लगातार कड़ी मेहनत की है। उन्होंने हर स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित की है और लगातार अभ्यास व समर्पण के बल पर भारतीय अंडर-19 टीम में जगह बनाई है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं होता। रजत की यह उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। बधाई देने वालों में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहित वोहरा, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, सचिव सुमेन्द्र तिवारी, पूर्व जिला प्रमुख पंडित किशन चंद शर्मा, रामअवतार शर्मा, सुनील राणा, वीरेंद्र जादौन, विनोद पाठक, नरेन्द्र मीना, अतुल भार्गव, नरेंद्र तोमर, फिरोज खान टायर वाले, पप्पन तिवारी, अजीत गुप्ता, दिलीप चाहर, मंजरी फाउंडेशन के निदेशक संजय शर्मा, भावेन्द्र लाल संतानिया, पूर्व खिलाडी चन्द्रमोहन त्रिवेदी, रवि मोहन त्रिवेदी, राहुल राना, विनोद तिवारी, मोहसिन खान, बीसीआई कोच दुष्यंत त्यागी, सुरजीत सिंह, गौतम गोस्वामी, आर्यन शर्मा, अभिषेक गोला, संजीव गुर्जर, अजय कान्त शर्मा सहित अन्य खेलप्रेमी शामिल हैं। -अनुराग बघेल
धौलपुर के रजत बघेल का अंडर-19 भारतीय टीम में चयन, श्रीलंका दौरे पर वनडे टीम में मिली जगह
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted