बिजनौर। नगीना क्षेत्र के धर्मूवाला गांव की निवासी उड़नपरी दिव्या पाल ने बरेली में 5 किमी रेस में गोल्ड मेडल जीतकर अपने माता-पिता व समाज का नाम रोशन किया है। होनहार एथलीट दिव्या पाल ने बरेली के एमजेपीआरयू विश्वविद्यालय में आयोजित 6वीं उत्तर प्रदेश स्टेट अंडर-23 ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लिया और अपनी रफ्तार का जादू चलाकर स्वर्णिम इतिहास रच दिया। गोल्ड मेडल जीतने के बाद दिव्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। दिव्या ने कहा, ‘यह जीत मेरे पिता अशोक कुमार और माता माला देवी के त्याग, बलिदान और आशीर्वाद व निरंतर प्रोत्साहन का परिणाम है। उनके अटूट विश्वास ने मुझे हर कदम पर आगे बढ़ने का हौसला दिया। इसमें कोच और मार्गदर्शकों का भी विशेष योगदान शामिल है।’ उनकी यह जीत खेल में रुचि रखने वाले क्षेत्रीय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। हरिकमल दर्पण परिवार की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। -सम्पादक
दिव्या पाल ने स्वर्ण पदक जीता
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted