Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

सर्वोत्तम नागरिक सम्मान से सम्मानित होंगे डॉ. देवांश धनगर

आगरा। श्री गिर्राज देवांशी अकादमी के संस्थापक एवं डायरेक्टर डॉ. देवांश धनगर को कंप्यूटर साइंस एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मेघाश्रेय फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में 23 अगस्त को शाम 5 बजे मुंबई स्थित द सेंट रेजिस होटल के एस्टर बॉलरूम में प्रदान किया जाएगा। इसकी जानकारी संस्था द्वारा जारी आधिकारिक आमंत्रण पत्र में दी गई है। आमंत्रण पत्र के अनुसार, डॉ. देवांश धनगर ने कम आयु में कंप्यूटर साइंस, तकनीकी नवाचार तथा डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए देशभर के विद्यार्थियों को नई दिशा देने का कार्य किया है। उनकी प्रतिभा, नवाचार और शिक्षा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित किया गया है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की कई विशिष्ट हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। श्री गिर्राज देवांश अकादमी आज शिक्षा, कंप्यूटर कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स, एबेकस, मेंटल मैथ्स एवं व्यक्तित्व विकास जैसे आधुनिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और व्यावहारिक शिक्षा प्रदान कर रही है। अकादमी का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें भविष्य के लिए सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है। डॉ. देवांश धनगर का यह सम्मान न केवल श्री गिर्राज देवांश अकादमी, बल्कि आगरा जनपद एवं पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। अकादमी परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और शिक्षा के क्षेत्र में अकादमी की बढ़ती पहचान को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगा। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x