Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

समाज के विकास की चाबी है शिक्षा : अधिवक्ता अजय हंसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ गडरिया झाडे समाज बोरिया खुर्द में वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि अधिवक्ता अजय हंसा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व गडरिया समाज महासंघ रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता गोविंद धनगर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई। सम्मेलन का शुभारंभ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर छायाचित्र का पूजन करते हुए किया गया। महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता नारायण प्रसाद पाली ने बताया कि मुख्य अतिथि अधिवक्ता अजय हंसा ने अपने उद्बोधन में बताया कि समाज के विकास की चाबी शिक्षा है। आज हम जिन बच्चों का सम्मान कर रहे हैं उन्हें आगे प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस प्रशासन, न्यायालय जैसे उच्च स्तर पर पहुंचने का प्रयास करना है। शिक्षा से ही समाज का विकास होता है, सामाजिक एकता को बल मिलता है। गोविंद धनगर ने कहा कि समाज में नकारात्मक सोच बढ़ रही है, समाज के युवा वर्ग को नशे से बचाना है। अंतरजातिय संबंध, धर्मांतरण जैसे कार्य से समाज को बचाना है। इसके लिए जागरूक रहना होगा। इस अवसर पर समाज के दसवीं, बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्रों, उनके अभिभावकों व महिलाओं का सम्मान किया गया। सम्मेलन में नंदकिशोर धनकर, नरेंद्र नवेल, समारू राम, लालचंद, राकेश बिटे, दयाराम, शिव कुमार धनकर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमा धनकर आदि उपस्थित रहे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x