Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

हरदा में अ.भा. गडरिया महासभा का विस्तार

हरदा। समाज को अलग-अलग नामों की पहचान से ऊपर उठाकर एकजुट करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय गडरिया महासभा ने हरदा में संगठन विस्तार की शुरूआत की। खेड़ीपुरा स्थित धनगर समाज धर्मशाला में बैठक हुई। प्रदेशभर से समाजजन पहुंचे। कार्यक्रम में मुन्नालाल धनगर को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला स्तर पर नई समिति का गठन हुआ। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गईं। कार्यक्रम की शुरूआत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोती श्रीपाल की मौजूदगी में हुई। प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाल भी मौजूद रहे। देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। उज्जैन से पहुंचे जनपद अध्यक्ष भंवर भाई चौधरी, विधायक प्रतिनिधि दीपक चौधरी व जिपं सदस्य सुरेश चौधरी का सम्मान किया गया। जनप्रतिनिधियों ने समाजजनों से संगठन के साथ मजबूती से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की के लिए एकता जरूरी है। संगठन ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। राष्ट्रीय महामंत्री राजेश श्रीपाल व प्रदेश अध्यक्ष अनीता पाल ने महिला संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को जिम्मेदारी देने पर जोर दिया। बैठक में हरदा के साथ खरगोन, खंडवा, नर्मदापुरम, देवास, भोपाल और उज्जैन सहित अन्य जिलों से भी समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदेश प्रवक्ता प्रभुदयाल धनगर ने बताया कि समाज अलग-अलग नामों से पहचाना जाता है। इन्हें एक सूत्र में जोड़ने के लिए संगठन विस्तार किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष मथुरा प्रसाद पाल ने जिला स्तरीय समिति का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। बैठक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर खेड़ीपुरा में भव्य आयोजन और शोभायात्रा निकालने की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x