पलवल। 27 जुलाई को कोसलीपुर में ओबीसी कम्युनिटी सेंटर का शिलान्यास नारियल तोड़कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरव गौतम राज्य खेल मंत्री हरियाणा सरकार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड नंबर 10 से पार्षद तनुज कुशालीपुर ने की। वरिष्ठ अतिथि डॉक्टर यशपाल नगर परिषद पलवल रहे। मंच संचालन जयचंद बघेल ने किया। अन्य अतिथियों में सतीश बघेल प्रदेश अध्यक्ष लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर बघेल महासभा हरियाणा, सेन समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र एडवोकेट, दीपक बघेल, तरुण बघेल एडवोकेट, आकाश बघेल सहित बघेल एवं सेन समाज के गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच भूदेव, गिरिराज बघेल, देवेंद्र बघेल, चरण सिंह बघेल, हिमांशु बघेल, प्रिंस बघेल आदि ने भी सहयोग दिया। ओबीसी कम्युनिटी सेंटर बनाने में लगभग 98 लाख रुपये की लागत आएगी। नगर परिषद द्वारा ई-टेंडरिंग लगाकर ठेका छोड़ दिया गया है। -सतीश बघेल
कोसलीपुर में ओबीसी कम्युनिटी सेंटर का शिलान्यास
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted