Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

ग्रामीण क्षेत्रों में गडरिया महासभा का आयोजन किया जाए!

गडरिया समाज के ऐसे सभी ग्रामीण क्षेत्र जहां समाज के लोग निवास करते हैं उन सभी क्षेत्रों में अहिल्याबाई होलकर जयंती के अवसर पर गांव-गांव में गडरिया महासभा का आयोजन किया जाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में महासभा होने से समाज के ग्रामीण स्तर पर अंतिम व्यक्ति तक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की विचारधारा का प्रचार-प्रसार होगा। ग्राम में गडरिया महासभा होने से ग्राम के बड़े बुजुर्गों, महिलाओं एवं विद्यार्थियों का सम्मान होने से उनका मनोबल बढ़ेगा। ग्रामीण क्षेत्र में महासभा का आयोजन होने से महासभा की अध्यक्षता, संचालन एवं अपने-अपने विचार को गांव के भाई-बहनों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। ग्राम की व्यवस्था, सामाजिक स्तर पर चर्चा, ग्राम की सामाजिक समस्या का निराकरण अपने-अपने गांव में ही किया जा सकेगा। ग्रामीण स्तर पर महासभा होने से गांव के सभी भाई-बहनों की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। इससे समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर एवं सामाजिक गतिविधियों का लाभ मिलेगा। ग्रामीण स्तर पर गडरिया महासभा होने से समाज के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला के पदाधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचने का सौभाग्य मिलेगा। ऐसा आयोजन गडरिया समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक उन्नति हेतु गडरिया महासभा के रूप में राष्ट्र के प्रत्येक गांव में होना चाहिए।
-नारायण प्रसाद पाली
वरिष्ठ नागरिक साहित्यकार
गडरिया समाज छत्तीसगढ़
मो. 9575761235

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x