Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

लोनी में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर स्मृति द्वार का भव्य शिलान्यास

लोनी (गाजियाबाद)। 28 जून को यहां दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर लोनी बॉर्डर बस डिपो के निकट मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयन्ती बड़े धूमधाम से मनाई गई एवं भव्य द्वार का शिलान्यास किया गया। इस समारोह का आयोजन पाल/बघेल युवा संगठन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक रामनिवास पाल बेहटा वाले रहे। समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य थे विशिष्ट अतिथियों में लोनी विधायक नन्दकिशोर, पार्षद मुकेश पाल, पुनीत पाल पार्षद, देवेन्द्र पाल पार्षद, सोनू बघेल पार्षद, सुमन पाल पार्षद, सतीश बघेल, दलबीर बघेल, चन्द्रशेखर पाल, कृष्णा बघेल, डॉ. संजीव पाल, डॉ. ताराचन्द पाल, जयप्रकाश बघेल, सचिन पाल आदि शामिल रहे। मंच का संचालन रविन्द्र होलकर ने किया। रामनिवास पाल ने बताया कि हम इस द्वार की मांग बहुत समय से कर रहे थे हमने एक पार्क और मार्ग का नाम भी देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर कराया है। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x